कोरोना वायरस से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशन पर उद्घोषणा किया जाना शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव की अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। स्टेशन पर ट्रेन आवागमन की उद्घोषणा के साथ ही कोरोना से बचाव की जानकारी भी दी जा रही है। इसके साथ ही प्लेटफार्म पर भीड़ को कम रखने के लिए प्लेटफार्म टिकट की कीमत बढ़ा दी गई है। अंग्रेजी और हिंदी में पोस्टर लगाए गए हैं।
पोस्टर में बचाव के लिए दिए गए सुझाव
1. नाक, मुंह और कान पर हाथ नहीं लगाएं।
2. सार्वजनिक स्थानों पर थूकें नहीं।
3. बुखार और जुकाम के मरीज के संपर्क में नहीं आए।
यह करें
1. हाथ साफ होने के बावजूद भी हाथों को हैंडवॉश से धोएं।
2. छींकते और खांसते समय अपना मुंह और नाक को टिश्यू और रूमाल से ढकें।
3. प्रयोग के तुरंत बाद टिश्यू को किसी बंद डिब्बे में फेंक दें।
4. अगर खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो तो बिना समय बर्बाद करें डॉक्टर के पास जाएं और जांच कराएं।
5. कोरोना वायरस के लक्षण होने पर तो हैल्पलाइन नंबर 01123978046 पर कॉल करें।
पानीपत के रेलवे स्टेशन पर लगातार कोरोना वायरस से बचने के उपाय की घोषणा की जा रही है, ताकि यात्री अपना बचाव करें और ध्यान रखें। ट्रेन जहां से शुरू होती है, वहीं से सेनेटाइज होकर आ रही है।
- धीरज कपूर, स्टेशन मास्टर, पानीपत