फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एक महीने बाद भी रेल यातायात सामान्य नहीं, छुट्टियों का प्लान भी अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल यातायात एक महीने से अधिक समय से बंद है। पंजाब में पक्का मोर्चा लगाए बैठे कुछ किसानों को भी नहीं हटाया जा रहा है। इन सबके चलते यात्रियों की परेशानी गर्मी में और बढ़ गई है। वहीं यात्रियों के कटरा और अमृतसर के भ्रमण का टूर नहीं बन पा रहा है। ऐसे में रेलवे को भी हर रोज दो से तीन लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली अंबाला मुख्य रेल लाइन पर अंबाला से आगे पंजाब के राजपुरा में एक महीने पहले पक्का मोर्चा लगा दिया था। इसके चलते दिल्ली से पंजाब व कटरा जाने के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिल पा रही हैं। रेलवे ने रविवार को एक दर्जन ट्रेनों को रद कर दिया गया है। करीब 38 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। डेढ़ दर्जन ट्रेन देरी से चल रही हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राधेश्याम ने बताया कि ट्रेन रद्द हाेने के चलते दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता। ये ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से काफी देर से आ रही हैं। गर्मी में प्लेटफार्म पर खड़ा होना भी
मुश्किल है।
ये ट्रेन रद्द, कई कैंसिल और कई देरी से पहुंचीं
शान-ए-पंजाब, पठानकोट सुपरफास्ट, फाजिल्का इंटर सिटी, अमृतसर इंटरसिटी, जम्मू मेल, झेलम एक्सप्रेस वे और एमसीटीएम उधमपुर ट्रेन अप और डाउन में कैंसिल रही। आग्रपाली, अमृतसर, सचखंड, सर्यादय सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हीराकुंड व उत्तर संपर्क क्रांति के रूट बदले गए। इनके अलावा ऊंचाहार एक्सप्रेस का समय सुबह 5:55 बजे की बजाय 7:42 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली कुरुक्षेत्र पौना घंटे, गीता जयंती सवा घंटे, पश्चिम -एक्स्प्रेस, दौलतपुर चौक जन शताब्दी ट्रेन 3:15 की बजाय 5:14 बजे पहुंची।
विज्ञापन


वर्जन :
पंजाब के राजपुरा में किसानों के ट्रैक पर बैठने के चलते ट्रेन नहीं पा रही हैं। यात्री बस मार्ग से अपने गंतव्य को जाने को मजबूर हैं। यात्रियों को लेकर ट्रेनों के बारे में समय-समय पर उद्घोषणा की जाती है।
विज्ञापन

धीरज कपूर, अधीक्षक, रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें