फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपियों की तलाश में दबिश

Wed, 10 Sep 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के फौजी नगर में जमीन विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी ने हमलावरों को पकड़ने के लिए सीआईए की टीमों को भी लगाया है। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उधर, गोली लगने से घायल प्रॉपर्टी डीलर की हालत भी भी नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी हैं।
सोमवार शाम को फौजी नगर में कॉलोनी काटने के विवाद में स्कॉर्पियो सवार 15-20 हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र और उनके साथियों पर हमला कर दिया था। सुरेंद्र पेट और पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। वहीं, उनके भाई धर्मराज भी गोली लगने से बाल-बाल बचे थे। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद धर्मराज ने मॉडल टाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने सुनील, तेजवीर, नीटू और सुमित को नामजद करते हुए 15 अज्ञात हमलावरों पर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि आरोपी उनकी कॉलोनी में कब्जा करना चाहते थे और रविवार को उन्होंने कॉलोनी में गड्ढे खोद दिए थे। जब उन्हें पता चला तो सोमवार को उन्होंने गड्ढों को बंद करा दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। हमलावरों की तलाश में सीआईए की टीमों को भी लगाया गया है। लेकिन, अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सुरेंद्र की हालत भी अभी नाजुक है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर पेट और पैर में लगी गोली निकाल दी है। पेट में गोली लगने से अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि वह अब खतरे से बाहर हैं।
हमलावरों की तलाश में अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें