फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आरोपी दंपती की तलाश में दबिश, क्लीनिक पर लटका ताला

Thu, 28 May 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




पानीपत। चांदनीबाग थाना क्षेत्र के कृष्णा गार्डन में अवैध रूप से गर्भपात गिरोह चलाने के आरोपी दंपती की तलाश में पुलिस ने बुधवार को कई स्थानों पर दबिश दी। दोनों आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, क्लीनिक पर बुधवार को भी ताला लटका रहा।

सोमवार रात पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. ललित कुंडू ने अपनी टीम के साथ सेक्टर-25 कृष्णा गार्डन की गली नंबर-25 स्थित अर्जुन मेडिकेयर स्टोर पर चल रहे अवैध गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान आरोपी सोनू मलिक और उसकी पत्नी रानी को गर्भपात करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान दोनों टीम को चकमा देकर मौके से भाग गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाना चांदनीबाग में शिकायत देकर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और क्लीनिक को सील कर दिया गया।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और क्लीनिक से कुछ रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया था। बुधवार को भी क्लीनिक बंद रहा, जिसके चलते इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें