फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ब्यूटी के हत्यारोपी की तलाश में इटावा में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी बंगाल की युवती ब्यूटी खातून की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी सुरेश यूपी के इटावा जिले का रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस टीम ने इटावा में भी दबिश दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है। इसके साथ ही मकान मालिक से भी जानकारी ली गई। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

बीते 17 जून को पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के कुलदीप नगर में किराये के मकान में युवती का शव मिला था। जिसकी पहचान पश्चिमी बंगाल निवासी ब्यूटी खातून के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर 21 जून को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतका के पिता ने ब्यूटी के साथ रहने वाले सुरेश नाम के एक युवक पर हत्या करने का शक जाहिर किया था। वारदात के बाद से ही सुरेश फरार चल रहा है। सीआईए-1 की टीम उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच में पता चला कि सुरेश मूल रूप से यूपी के इटावा का रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने पानीपत के साथ साथ इटावा में भी उसकी तैयारी शुरू कर दी। पुलिस की एक टीम ने इटावा में दबिश दी है।
उधर, पुलिस ने मकान मालिक राकेश कुमार से भी घटना के बारे में जानकारी ली। कुछ दस्तावेज भी उनसे लिए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें