फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौकरी छूटने पर युवक ने पीया टॉयलेट क्लीनर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। तहसील कैंप क्षेत्र के एक युवक ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। युवक नौकरी छूटने के कारण चार माह से तनाव में चल रहा था। मंगलवार सुबह पहले उसने दोस्तों के साथ सिगरेट पी। इसके बाद एक दीवार के पीछे जाकर टॉयलेट क्लीनर का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगडऩे लगी तो दोस्तों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पीजीआई भेज दिया।
विज्ञापन

तहसील कैंप क्षेत्र निवासी आयुष ने बताया कि उसके दोस्त नूरमान एक फैक्टरी में नौकरी करता था। करीब चार माह पहले नौकरी छूट गई थी। जिसके बाद से वह नौकरी की तलाश कर रहा था। लेकिन नौकरी नहीं मिल रही थी। दो दिन पहले एक जगह बात हुई थी। लेकिन वह काम पर नहीं गया था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे नूरमान उसे तहसील कैंप में मिला। जहां पर उसने सिगरेट पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें