फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचना मिस और सावन बने मिस्टर फ्रेशर

विज्ञापन
पानीपत। छात्रा कोमल को मिस पर्सनालिटी व छात्र अभय को मिस्टर पर्सनालिटी चुने पर बधाई देते हुए कॉल - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। आईबी स्नातकोतर महाविद्यालय में एमए प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमए प्रथम की छात्रा रचना मिस फ्रेशर और छात्र सावन को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। इसी प्रकार छात्रा कोमल मिस पर्सनालिटी चुनी गईं वहीं अभय को मिस्टर पर्सनालिटी का खिताब मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से नए और पुराने छात्रों ने परिचय के माध्यम से एक-दूसरे के साथ आपसी तालमेल, भाईचारा और स्नेह का परिचय दिया। आयोजन में विद्यार्थियों ने रैंप वाक, डांस, सिंगिंग, मिमिक्री सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम में मंच संचालन नीलम व दीपक ने किया। इस अवसर पर प्रो. पीके नरूला, डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. किरण मदान व नीलम दहिया मौजूद रहे। इस अवसर पर प्राध्यापकों के लिए भी खेलों का आयोजन किया गया। इसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, उपप्राचार्य डॉ. मधु शर्मा, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. सुनीता, डॉ. जोगेश ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को उजागर करना है। तभी वे भविष्य में आगे बढ़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें