फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ड्रेन के साथ पैमाइश पर उठे सवाल कागजों वाले मकान भी बताए अवैध

विज्ञापन
सेक्टर-12 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ड्रेन के साथ पड़ा मलबा। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। ड्रेन नंबर-1 के साथ नगर निगम के निर्माण कार्य तोड़ने के अभियान पर विवाद गहराता जा रहा है। निगम प्रशासन की पैमाइश पर स्थानीय निवासियों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण हाउसिंग बोर्ड के पक्के कागजों वाले मकानों और निजी प्लॉटों को भी अवैध घोषित कर निशान लगा दिए गए। उनके नोटिस पर दिए जवाब को भी ठीक से सुना नहीं गया।
बिना सही जांच-पड़ताल ही तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। इन सबके बीच नगर निगम शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी कार्रवाई करेगा। निगम आयुक्त ने टीम की शनिवार को बैठक भी बुलाई है। नगर निगम ने ड्रेन के साथ 237 कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की टीम ने बुधवार को जेसीबी चलाकर कब्जे गिराने शुरू किए थे। पिछले दो दिनों की कार्रवाई के दौरान करीब 85 कब्जों को तोड़ा जा चुका है। नगर निगम ने इस विशेष अभियान के लिए संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी की अगुवाई में एक स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया है।

सेक्टर-12 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ड्रेन के साथ पड़ा मलबा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें