फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के मीटर नहीं लगवाए तो आएगा दोगुना बिल

Mon, 28 Oct 2013 04:26 PM IST
पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल उपभोक्ताओं पर नकेल कसने के लिए कमर कस ली है। विभाग की योजना के अंतर्गत जिन उपभोक्ताओं ने अपने पेयजल कनेक्शन पर पानी का मीटर नहीं लगवाया है, अब उन्हें दोगुना बिल आएगा।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग ने अपनी सभी तैयरियां पूरी कर ली हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल की लगातार हो रही बर्बादी को रोकने के उद्देश्य से पेयजल कनेक्शनों पर मीटर लगाने की योजना शुरू की थी। यह मीटर पेयजल सप्लाई वाली पाइप लाइन के प्वाइंट और घर के अंदर जाने वाली सप्लाई पाइप पर लगने थे।

 योजना को शुरू हुए एक साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन लोगों की उदासीनता के चलते अब तक करीब तीन हजार कनेक्शनाें पर ही मीटर लग पाए हैं, जबकि शहर मेें 30 हजार से भी ज्यादा पेयजल कनेक्शन हैं।
विज्ञापन


दोगुना हो जाएगा बिल
इस समय पेयजल वाले घरेलू कनेक्शनों पर 60 रुपये प्रति माह बिल आता है। अब तक जिन उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शनों पर मीटर नहीं लगवाए हैं, अब अगले महीने से ऐसे कनेक्शनों का बिल दोगुना यानी 120 रुपये प्रति माह आएगा। उपभोक्ताओं से दोगुना बिल वसूलने के बाद को विभाग को 16 लाख रुपये अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। विभाग को दोगुना बिल भेजने के लिए 31 अक्तूबर से पहले ही सभी तैयारियां पूरी करनी होगी।

 इस बात को ध्यान में रखते हुए विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर रहे हैं। यह सूची महीना खत्म होने से पहले ही तैयार करनी होगी।

अगले साल कटेगा कनेक्शन
जिन उपभोक्ताआें ने पानी वाले मीटर नहीं लगवाएंगे, उन्हें कुछ अरसे तक डबल बिल भरना ही होगा। सालभर तक डबल बिल भरने के बाद भी अगर मीटर नहीं लगवाया जाता है तो 31 मार्च 2014 के बाद कनेक्शन काट दिया जाएगा। कनेक्शन कटने वाले मकान या जगह को डिफाल्टरों की श्रेणी में डाल लिया जाएगा।

जो मकान या जगह एक बार डिफाल्टर घोषित हो जाएगी, वहां दोबारा कनेक्शन नहीं लगाया जाएगा। किसी दूसरे के नाम पर भी कनेक्शन नहीं लग पाएगा।

पेयजल को बर्बादी को रोकने की कवायद
पेयजल कनेक्शन पर पानी वाले मीटर लगाने का मुख्य उद्देश्य पानी की बर्बादी को ही रोकना है। लोग बिना किसी चिंता के पानी का लगातार दोहन कर रहे हैं। इससे जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है।

भूमिगत जल स्तर नीचे जाने के कारण भविष्य में पेयजल का संकट गहरा सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पेेयजल की बर्बादी को रोकने के लिए विभाग लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ कुछ कड़े नियम भी अपना रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें