फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 50 ग्राम हेरोइन सहित पंजाब का नशा तस्कर गिरफ्तार

Sat, 01 Nov 2025 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने वीरवार शाम को सिवाह बस अड्डे के पास नशा तस्कर को 50 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के बस्ती हरिके पतन के जोरावर सिंह उर्फ जौधा के रूप में बताई है। उसके पास 50 ग्राम हेरोइन मिली है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम वीरवार शाम को गश्त के दौरान सिवाह बाइपास पर मौजूद थी। गुप्त सूचना मिली कि पंजाब निवासी एक युवक मादक पदार्थ बेचने के लिए सिवाह बस अड्डे से बीबीएमबी की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने सर्विस लेन पर एक युवक पैदल जाते हुए दिखा। पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जोरावर सिंह उर्फ जौधा के रूप में बताई। उसके पास 50 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चालक है। शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। वह कम कीमत पर हेरोइन खरीदकर राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को महंगे दाम पर बेच देता है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें