फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा की दी जानकारी

विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन पर कार्य करते स्वयंसेवक व अन्य। स्रोत : विद्यालय
विज्ञापन
पानीपत। जिले के राजकीय स्कूलों में स्वयंसेवकों को शिविर के चौथे दिन कहीं प्राथमिक चिकित्सा महत्व बताया तो कहीं कॅरिअर और रोजगार के बारे में जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने आगे आकर सामाजिक कार्यों में योगदान देने की शपथ ली। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में रविवार को एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों को आयुर्वेदिक पद्धति और प्राथमिक चिकित्सा के गुर सिखाए।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ सुनील ने कहा कि आधुनिकता के दौर में हम प्राचीन पद्धतियों को भूल गए हैं। साधारण भोजन पानी हमारे जीवन में उपयोगी है। शिविर में सोशल मीडिया के लाभ और हानि पर भी चर्चा की गई। वक्ता प्रमिला ने स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा के गुर सिखाए और बताया कि कैसे पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने से पूर्व सीपीआर व अन्य तरीकों से कैसे जान बचाने का प्रयास कर सकते हैं। सोनिया हुड्डा और मुकेश कादियान के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान पर कार्य किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या रचिता शर्मा, सन्नी गौतम उपस्थित रहे।

स्वच्छ भारत मिशन पर कार्य करते स्वयंसेवक व अन्य। स्रोत : विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें