फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में किसानों का प्रदर्शन

Thu, 17 Oct 2013 12:05 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली की अनाज मंडी बापौली में धान की सरकारी खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने मार्केट कमेटी बापौली के खिलाफ हजकां किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव और जिला पार्षद कर्ण सिंह पसीना के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


किसान सतीश, वीरेंद्र, मलखान, मोहम्मद हुसैन, नूरा, मतलबू, ब्रह्मपाल सिंह ने आरोप लगाया कि बापौली मंडी में धान की सरकारी खरीद नहीं हो रही है।

किसान नेता कर्ण सिंह पसीना ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है। धान की सरकारी खरीद नहीं होना, इसका साक्ष्य है। इस संबंध में किसान जब भी मार्केट कमेटी से शिकायत करते हैं तो कमेटी के अधिकारी बहानेबाजी कर गुमराह कर देते हैं।

अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद नहीं होने से  किसानों में रोष है। एक तरफ सरकारी खरीद एजेंसी धान की खरीद शुरू करने का जोरों से दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर अभी तक अनाज मंडी बापौली, सनौली खुर्द में खरीद शुरू नहीं हो सकी। वहीं इस ओर मार्केट कमेटी विभाग भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


बापौली मार्केट कमेटी के तहत आने वाली बापौली और सनौली अनाज मंडियों में किसानों ने दस दिनों से धान डाला है। मगर धान की खरीद नहीं होने से किसानों को अपनी फसल निजी लोगों को सस्ते में बेचनी पड़ रही है।

इस संबंध में मार्केट कमेटी की सचिव आशारानी ने बताया कि बापौली मंडी में धान की खरीद की जिम्मेदारी हैफेड को सौंपी है। मंडी में धान की सरकारी खरीद क्यों नहीं हो रही इसकी वे स्वयं जांच करेगी और धान की सरकारी खरीद कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें