फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर किया दो घंटे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कच्चे कर्मचारियों के तीन महीने से लंबित वेतन के संबंध में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान सब अर्बन यूनिट ने कार्यकारी अभियंता के खिलाफ उनके कार्यालय के बाहर रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सब अर्बन यूनिट प्रधान राकेश शर्मा ने की जबकि संचालन सचिव शिवकुमार ने किया।
विज्ञापन

राज्य कमेटी सदस्य अमित कुमार ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। जिससे कर्मचारियों को आजीविका चलाने में परेशानी हो रही है। कर्मचारी हर रोज अपने पैसे से पेट्रोल डलवाकर खराब लाइनों को ठीक कर रहे हैं लेकिन अधिकारी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। यूनिट प्रधान राकेश शर्मा ने कहा कि जब तक कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिलती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अभी तो उन्होंने ये प्रदर्शन सिर्फ दो घंटे के लिए किया है आने वाले समय में ये प्रदर्शन को आगे बढ़ाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो यह प्रदर्शन सर्कल स्तर पर होगा। इस प्रदर्शन को जितेंद्र सैनी, प्रमोद शर्मा, सत्येंद्र पूनिया, दलेल शर्मा, सतबीर, लोकेश, विपिन आदि नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें