फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डॉ. आंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीम राव अंबेडकर पर की गई कथित टिप्पणी के खिलाफ मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। बसपा के पदाधिकारी मंगलवार को नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी व रोष प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफ की मांग की।
विज्ञापन

बसपा पदाधिकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। रोष प्रदर्शन व धरने की अध्यक्षता बसपा के जिला अध्यक्ष फूल कुमार ने की। यहां बसपा के प्रदेश सचिव सुमेर सिंह ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की बाबा साहेब पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। इस टिप्पणी से बहुजन समाज का ही नहीं ब्लकि पूरे देश का अपमान हुआ है। बा इस मौके पर राजेश कुमार, ईश्वर सिंह, रोहताश आदि रहे।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें