फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लेक्चररों ने मांगों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। व्याख्याता वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष के डॉ. रविंद्र डिकाडला, संरक्षक सुनील नेहरा के नेतृत्व में प्रदेश के लेक्चररों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में मुलाकात की और लेक्चररों की विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मुख्यमंत्री के ओएसडी यशपाल यादव से मुलाकात के दौरान व्याख्याता वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य प्रधान महावीर सिंह गहलावत ने मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए प्रिंसिपल पदोन्नति की मांग 7500 सीनियरिटी तक करने 2016 के बाद के सभी लेक्चररों की वरिष्ठता सूची बनाने, तथा जिन प्राध्यापकों का प्रोबेशन पीरियड पूरा हो चुका है। उन्हें कंफर्म करने सभी स्कूलों में वाइस प्रिंसिपल का पद सृजित करने और प्रिंसिपल के पद पर लेक्चर से ही 100 प्रतिशत पदोन्नति करने तथा राज्य पुरस्कार से सम्मानित सभी शिक्षक वर्ग को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा करने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि सभी मांगों पर अधिकारियों द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई और मांगों इन पर जल्दी कार्रवाई होने की बात भी कही। उन्होंने भविष्य में जल्दी ही आधिकारिक तौर पर शिक्षा मंत्री के साथ मीटिंग करने की बात की। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से पानीपत जिला के प्रधान राजेश कुमार मलिक और राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार आदि रहे।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें