फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षिका की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, जीटी रोड पर यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। भिवानी में प्ले-वे शिक्षिका मनीषा की हत्या के विरोध में जिले में विभिन्न संगठनों ने चौतरफा विरोध और प्रदर्शन किया। इसके साथ बैठक कर सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
समस्त युवा शक्ति ने जीटी रोड पर प्रदर्शन कर जिला सचिवालय में नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मजदूर संगठन सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय जन्मभूमि महिला समिति ने सोमवार को सीटू कार्यालय पर संयुक्त बैठक की। संगठनों ने सरकार से आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जीटी रोड पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

समस्त युवा शक्ति संगठन ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। संगठन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर कार्रवाई के नाम पर दिखावा कर रही है।
पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दे। एडवोकेट राहुल तंवर ने कहा कि पुलिस केस को नहीं संभाल पा रही है तो सीबीआई को सौंप दिया जाए।विद्यार्थी सागर ने कहा कि शिक्षिका मनीषा प्ले स्कूल में पढ़ाती थी। वह कॉलेज में दाखिला लेने जा रही थी। इससे 700 मीटर की दूरी पर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पिता के फोन करने पर महिला एएसआई ने कार्रवाई करने की बजाय उनको किसी के साथ चले जाने की बात कह दी। उन्होंने इस मामले में एसआईटी गठित करने की मांग की
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध : मजदूर संगठन सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय जन्मभूमि महिला समिति ने सोमवार को सीटू कार्यालय पर संयुक्त बैठक की। सीटू के जिला प्रधान सुनील दत्त और अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक ने कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
छोटी बच्चियों से वृद्धा के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा समय पर कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। कार्रवाई न होने से जनता में भारी रोष है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला सचिव राजपाल, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला प्रधान रोहतास, सचिव राजेंद्र छोकर, अखिल भारतीय जन्मभूमि महिला समिति जिला प्रधान पायल और सचिव दीपिका उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें