फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नालों के निर्माण के लिए ढाई करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नगर पालिका ने रेलवे रोड और चुलकाना रोड के नालों के निर्माण के लिए ढाई करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। इसका जल्द ही टेंडर लगाया जाएगा। नपा ने नालों के टेंडर के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया है। इन सबके बीच नपा पार्षदों अधिकारियों से मिलकर विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड-11 से पार्षद पति विपिन छाबड़ा ने बताया कि रेलवे और चुलकाना रोड के नालों का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाना चाहिए। पाइप बिछाने से पहले कब्जा हटवाए जाएंगे। इसके साथ नालों की अच्छे से सफाई कराकर निर्माण कराया है। पार्षद राजेश ठाकुर ने कहा कि उनके वार्ड में सीवर जाम रहता है।
उसी में नालों का पानी जाता है। दूषित पानी की निकासी का अलग इंतजाम किया जाए। उन्होंने चुलकाना रोड को नारायणा रोड से जोड़ने वाली कच्ची सड़क के निर्माण करवाने की मांग की।
विज्ञापन

पार्षद मनीष बैनीवाल ने गोल्डन पार्क के विकास करने के साथ वार्ड में शिव मंदिर के पास से मांस की दुकानों को हटवाने की मांग की। पूर्व पार्षद सुरेश झंडा ने कहा कि बिजली भवन के बाईपास पर पार्षद अनिल रमन के आवास के आसपास जीटी रोड और शहर का गंदा पानी एक साथ मिलने पर बैक मारता है।
आगे निकासी की उचित सुविधा नहीं है। पार्षद अनिल रमन ने कहा कि ब्लूजे रोड के नालों की सफाई नहीं होने से लोगों के घरों तक सप्लाई का गंदा पानी पहुंच रहा है। नाले गाद से भरे हैं।
उसी से पीने के पानी की पाइप लाइन गुजर रही है। नालों पर कब्जा होने से उसकी सफाई नहीं हो रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को लीकेज नहीं मिल रहा है। गंदा पानी आने से ब्लूजे रोड के रामलीला ग्राउंड से लेकर कुहाड़ पाने के शिव मंदिर तक के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें