सरकार की ओर से पिछले महीने लिए गए प्रापर्टी टैक्स को लेकर फैसले के बाद
अधिसूचना विभाग के पास पहुंच गई है। नगर परिषद कैथल में नए फैसले के अनुसार
टैक्स जमा करवाना शुरू कर दिया है। नए टैक्स सिस्टम में जो टैक्स हजारों
रुपये में वसूला जा रहा था।
वह अब सौ रुपये से भी कम आ गया है। परिषद
कार्यालय में पहुंचकर प्रापर्टी के लिए असेसमेंट करवाए जा सकते हैं।
नगर
परिषद के कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा ने कहा कि सरकार के फैसले के
अनुसार अधिसूचना संबंधी निर्देश प्राप्त हो गए हैं। इसके बारे में अधिक से
अधिक लोगों को जानकारी दी जा रही है।
टैक्स असेसमेंट के लिए परिषद में
कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं, जो टैक्स हजारों रुपये में लिया
जाना था। अधिकतर श्रेणियों में अब वह सौ रुपये से भी कम आ गया है। लोगों को
इस फैसले की जानकारी देने के लिए अधिक से अधिक प्रचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शहरवासी परिषद कार्यालय में पहुंच कर इस बारे में जानकारी
हासिल कर सकते हैं।