फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टोल टैक्स दिए निकले नेता

Fri, 01 Nov 2013 11:11 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में टोल प्लाजा के रास्ते कुरुक्षेत्र रैली में जाने वाले नेताओं और उनके समर्थकाें की गाड़ियां बिना टोल दिए निकल गईं। इससे टोल प्रबंधन को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


टोल प्रबंधन नेताओं के प्रभाव के कारण बेबस नजर आए और पुलिस या प्रशासनिक तंत्र का कोई सहारा नहीं लिया। इनेलो की कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को आयोजित रैली को लेकर सुबह ही नेताओं और कार्यकर्ताओं की गाड़ियां जीटी रोड से कुरुक्षेत्र की तरफ जाना शुरू हो गई। टोल प्लाजा पर एक गेट को पूरी तरह से खोल दिया और यहां पर पार्टी के कार्यकर्ता खड़े हो गए।

रैली की झंडे या झंडी लगी गाड़ियां बिना टोल दिए आगे बढ़ गई। रैली में जाने वाली गाड़ियों का सिलसिला सुबह से लेकर दोपहर बाद तक करनाल लेन पर लगा रहा। वहीं शाम होते ही दिल्ली लेन पर यहीं स्थिति बन गई। इस समय भी एक लेन को पूरी तरह से खोल दिया और वाहनों को बिना टोल दिए निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस बारे में टोल प्लाजा प्रबंधन से जुडे़ एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्होंने कहा कि राजनीति पार्टी की गाड़ियां हैं। वे पुलिस की मदद लेना चाहें तो भी नहीं मिलती। वे इसको लेकर बेबस हैं। उनसे सब गाड़ियों का एक साथ टोल देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस सब से भी मना कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें