फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रॉपर्टी आईडी चक्कर में उलझी, शिविर में भी नहीं सुलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रॉपर्टी आईडी उलझती जा रही है। हालात यह हैं कि प्रॉपर्टी मालिक और प्लॉट या मकान का क्षेत्र तक ठीक कराने के लिए निगम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नगर निगम के विशेष शिविर में भी लोगों की समस्याओं को अपेक्षाकृत समाधान नहीं हो पा रहा। रविवार को कैंप के दूसरे दिन 454 में से महज 128 शिकायतों को ठीक किया जा सका। 50 लोगों को फाइलों में कमी होने पर वापस कर दिया गया। वहीं दो दिन की बात करें तो निगम के पास 919 लोगों ने प्रॉपर्टी आईडी ठीक कराने का आवेदन किया। इनमें से 235 को ही ठीक किया जा सका। जबकि 684 पेंडिंग रह गई। निगम अधिकारियों ने बाकी फाइलों का जल्द ही समाधान करने का दावा किया है।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रॉपर्टी आईडी को लेकर दो दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को दूसरा दिन रहा। निगम के पालिका बाजार स्थित कार्यालय में वार्ड से 1 से 14 और ताऊ देवीलाल काॅम्पलेक्स स्थित कार्यालय में 15 से 26 वार्ड के लोगों की समस्या सुनी। रविवार को दोनों जगह 454 लोगों ने प्रॉपर्टी आईडी ठीक कराने के लिए आवेदन किया। अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में 50 आवेदनों को रिवर्ट कर दिया। 128 लोगों की प्रॉपर्टी से संबंधित शिकायत का मौके पर ही समाधान किया जा सका। वहीं शनिवार को शिविर में 465 लोगों ने प्रॉपर्टी आईडी ठीक कराने के लिए आवेदन किया था। इनमें से 107 का समाधान हो पाया था। डीएमसी अरुण भार्गव ने बताया कि शिविर में आई शिकायतों का समाधान किया गया है।
नगर निगम में सामान्य दिनों में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर करीब दो सौ लोग पहुंचते हैं। नगर निगम के विशेषज्ञ शिविर में लोग उम्मीद के साथ पहुंचते हैं। इनकी संख्या दोगुना से अधिक पहुंच जाती है। नगर निगम के अतिरिक्त कर्मी लगाने के बजाय उन्हीं के साथ काम करते हैं। ऐसे में शिकायत का समाधान साथ के साथ नहीं हो पाता।
विज्ञापन

निगम की टैक्स शाखा प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित मामलों को देखती हैं। लोगों की प्रॉपर्टी में क्षेत्र और अन्य मामलों की रिपोर्ट संबंधित जेई, एमई और एक्सईएन की रिपोर्ट पर होती है। शिविर में टैक्स शाखा के सभी अधिकारी व कर्मचारी मिलते हैं, लेकिन तकनीकी अधिकारी नहीं मिलते। इसके चलते लोगों की शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता।
नगर निगम ने 10 और 11 जून को प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक करने के लिए विशेष शिविर लगाए थे। 10 जून को 293 आवेदन में से 150 और 11 को 469 में से 175 का समाधान किया जा सका था।
तहसील कैंप निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे निगम कार्यालय पहुंच गया था। प्रॉपर्टी आईडी में 140 वर्ग गज जगह दिखा रखी है, जबकि मकान 100 वर्ग गज में ही है। चार घंटे से कर्मचारी एक खिड़की से दूसरी खिड़की पर भेज रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उसको इधर से उधर चक्कर कटवा रहे हैं।
धूप सिंह नगर निवासी घनश्याम ने बताया कि उनकी प्रॉपर्टी आईडी गलत आईडी के साथ मर्ज कर दी है। ठीक कराने के लिए कैंप पहुंचा तो कर्मचारी कभी जेई तो कभी कमिश्नर से रिपोर्ट बनवाने के लिए कह रहे हैं। लोगों को परेशान करने के अलावा कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें