फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ड्यूटी जा रहे पुलिस जवान की गाड़ी को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर आईटीआई के सामने पुलिस जवान की कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस जवान की कार क्षतिग्रस्त हो गई और सिपाही घायल हो गया। पुलिस जवान ने सेक्टर 29 पुलिस थाना में आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। समालखा के आदर्श नगर निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। वह 28 जून को ड्यूटी पर करनाल के घरौंडा जा रहा था। आईटीआई के सामने उसकी कार को पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। उसने निजी अस्पताल में इलाज कराकर आरोपी की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें