फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महोत्सव में छाए जिले के होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राज्य युवा महोत्सव में जिले के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। महोत्सव में जिले के करीब 50 प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और अलग-अलग विधाओं में पांच पदक हासिल किए। यह महोत्सव 3 से 5 जनवरी तक पलवल में आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य डॉक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि पलवल में संपन्न हुए राज्य स्तरीय महोत्सव में उन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। महोत्सव का उद्देश्य राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों का चयन करना था जो 11 व 12 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडप में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार विषय पर आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं में समूह और एकल नृत्य, गायन, कविता लेखन, कहानी लेखन, पेंटिंग, फोटोग्राफी, वाद-विवाद और विज्ञान प्रदर्शनियां शामिल थे। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत श्रेणियां में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 11000, 7500 और 5000 रुपये की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

समूह श्रेणी में अधिकतम 1,10,000 रुपए तक की राशि प्रदान की गई। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र अंकित ने थेमेटिक इवेंट साइंस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी में आर्य पीजी कॉलेज के छात्र दुष्यंत ने द्वितीय, एकल डांस प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज के छात्र सागर ने तृतीय तथा रवि और ग्रुप आर्य पीजी कॉलेज से नोंन कॉम्पिटेटिव प्रतिस्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत के प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें