फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र की समस्याएं मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में 15 लोगों ने अपनी फरियाद रखी। इनमें ज्यादातर परिवार पहचान पत्र और राशन कार्ड से संबंधित रहे। जिला स्तरीय दरबार में छोटी-छोटी शिकायतों का भी समाधान नहीं हो पाया। ऐसे में फरियादियों को आश्वासन लेकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर सोमवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर लगाया गया। जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण ने शिविर लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि जनता समाधान शिविर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इससे लोगों को राहत मिल रही है।
नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि हर शिकायत का निपटारा निष्पक्ष और तय समय सीमा में हो। शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याएं सीधे सुनने और मौके पर समाधान करने का बेहतर अवसर मिलता है। इस अवसर पर डीएसपी सतीश वत्स, सीएमओ विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा, पुलिस कंप्लेंड अधिकारी सुरेश सरोहा, संजीव शर्मा, जोगिंदर व रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट्स
सोना देवी ने बताया कि उनका राशन कार्ड करीब छह महीने पहले काट दिया गया। वह इसे दोबारा बनवाने के लिए लगातार मांग कर रही है। इसके लिए सारे कागज दे चुकी है। उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। अब समाधान शिविर में भी उनको केवल भरोसा मिला है।
कोट्स
नेहा ने बताया कि विधवा पेंशन नहीं बन पाई है। वह इसके लिए सभी कागज जमा करा चुकी है। अधिकारियों के बार-बार चक्कर काटने के बाद भी कुछ नहीं मिला है। जनता समाधान शिविर में भी आश्वासन दिया गया है।
कोट्स
प्रवीण ने बताया कि उनके राशन कार्ड में कई त्रुटि हैं। वह नाम और रिश्ते को ठीक कराने के लिए कई बार अधिकारियों से मिला। उनको कागज देने के बाद भी समाधान नहीं मिला है। उनको जनता समाधान शिविर में आना पड़ा। यहां भी आश्वासन मिला है।
कोट्स
मुकेश रानी ने बताया कि वह लंबे से बीमार चल रही है। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी बेहतर नहीं है। वह दवा के लिए अस्पताल में जा चुकी है। उनको अपनी बीमारी से संबंधित दवा चाहिए। सीईओ ने सीएमओ को इसके लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें