फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कट के साथ लो वोल्टेज से परेशानी, 3317 शिकायतें पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी बढ़ने पर बिजली कटों के साथ लो वोल्टेज की भी समस्या आ गई है। वोल्टेज कम होने पर कई बार तो पंखे व कूलर भी ठीक से नहीं चल पाते। बिजली निगम के सुविधा केंद्र में शिकायत दोगुना से भी अधिक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को 3317 शिकायत दर्ज की। वहीं सामान्य दिनों में करीब 1500 शिकायत ही पहुंच पाती थी। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ गई है। जिला में बिजली की खपत एक दिन में 1.25 करोड़ यूनिट पहुंच गई है। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं मिल पा रही है। घोषित और अघोषित कटों की संख्या बढ़ गई हैं। ट्रांसफार्मर के हर आधे घंटे में फ्यूज उड़ रहे हैं। लो वोल्टेज के मामले भी बढ़ गए हैं।
बिजली निगम के सुविधा केंद्र में शुक्रवार को 3317 शिकायत पहुंची। विकास नगर के राजबीर और संजय ने बताया कि दोपहर और शाम के समय बिजली की वोल्टेज लो हो जाती हैं। ऐसे में सबमर्सिबल तक नहीं पल पाता। पंखे और कूलर भी ठीक से हवा नहीं देते। ट्रांसफार्मर के शाम को हर आधे घंटे में फ्यूज उड़ जाते हैं। बिजली निगम के सुविधा केंद्र प्रभारी मुकेश कौशिक ने बताया कि लो वोल्टेज और फ्यूज उड़ने की शिकायत मिल रही हैं। इनका साथ के साथ समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें