फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सरकारी जमीन पर बना दिया निजी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। जीटी रोड स्थित नगरपालिका की जमीन पर कब्जा कर 100 बेड का अस्पताल बनाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
एडीसी एवं नगर आयुक्त ने तहसीलदार, नगर पालिका सचिव, नगर पालिका अध्यक्ष, अस्पताल के निदेशक व भूमि विक्रेता और शिकायतकर्ता पीपी कपूर को नोटिस दिया है। इन सबको 18 जुलाई को सबूत व रिकॉर्ड सहित तलब किया है। आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने सबूतों सहित उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी थी जिसमें जीटी रोड स्थित 100 बेड के एक प्राइवेट अस्पताल की रजिस्ट्री, नक्शा पास करवाने व भवन निर्माण में बड़ा फर्जीवाड़ा करने के आरोप लगाए थे।
उन्होंने इन पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। इसके साथ ही कब्जा की जमीन मुक्त कराने व अस्पताल को सील करने की मांग की थी।
शिकायत के बाद जारी किया नोटिस : मामले के सामने आते ही पालिका सचिव मनीष शर्मा ने अस्पताल का स्वीकृत नक्शा रद्द करने का नोटिस अस्पताल निदेशकों को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके साथ ही अपनी गारंटी पर नक्शा मंजूर कराने वाले एक आर्किटेक्ट के विरुद्ध भी कार्रवाई करने का नोटिस जारी किया है।
शिकायतकर्ता पीपी कपूर ने बताया कि वे करोड़ों रुपये की पालिका भूमि को कब्जा मुक्त कराएंगे। यह बड़ा घोटाला है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी तक न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें