पानीपत। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर जिला स्तरीय समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। इसको लेकर फरीदपुर रोड स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम किया गया।
मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा रहे। संचालन जिला को-ऑर्डिनेटर ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने किया। मंच संचालन अध्यापिका स्वीटी ने किया। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि महोत्सव में शिक्षा विभाग की तरफ से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें डॉ. एमकेके आर्य स्कूल, सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, जीवीएम स्कूल सनौली रोड, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सर छोटू राम हेरिटेज स्कूल, आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जीटी रोड व आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समेत कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी थी। इस अवसर पर अतुल गुप्ता, कनिका, नीता, संजीव तिवारी, मोना शर्मा, रितु गुप्ता, एकता शर्मा, पुनीत और मेघा मौजूद रही।
ये प्राचार्य हुए सम्मानित-
जिला नोडल अधिकारी प्रदीप मलिक ने बताया कि समारोह में डॉ. एमकेके स्कूल के प्राचार्य मधुप पराशर, दयाल सिंह स्कूल की प्राचार्या विनिता तोमर, सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्या सिस्टर दीपा, एमएएसडी की प्राचार्या डाॅ. बबीता भारद्वाज, केआर मंगलम स्कूल की प्राचार्या अमिता कोचर व आर्य बाल भारती स्कूल की पूर्व कार्यवाहक प्रिंसिपल मोनिका कटारिया को सम्मानित किया। इनके साथ जीवीएम सनौली रोड प्रधानाचार्या नम्रता खेर, जीवीएम भोड़वाल माजरी प्रबंधक वकील चंद, बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन की प्राचार्या कांता खुराना, बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल के प्राचार्या अनुपमा शाह, एसडीवीएम हुडा की प्राचार्या अन्नु गुप्ता, सर छोटू राम हेरिटेज स्कूल की प्राचार्या सुनीता मान, आर्य स्कूल के प्राचार्य मनीष घनघस, राजकीय कन्या स्कूल मॉडल टाउन की प्राचार्या कुसुम बंसल और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की प्राचार्या प्रतिमा शर्मा आदि को प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
सम्मानित प्राचार्यों के साथ उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा । संवाद