फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक खुलासा: कचरा उठवाने से लेकर पिटाई और धमकी तक, स्कूल में बच्चों पर जुल्म ढा रही थी प्रिंसिपल रेणु

Tue, 30 Sep 2025 03:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

वैन ड्राइवर अजय ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि स्कूल की संचालक और प्रिंसिपल रेणु बच्चों के साथ बहुत सख्ती से पेश आती थी। वह कभी खुद पिटाई करती थी तो कभी औरों से करवाती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि रेणु बच्चों से कचरा भी उठवाती थी। जो बच्चा मना करता, उसकी पिटाई करती। 
विज्ञापन
कक्षा दो के मासूम को उल्टा लटकाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत के सृजन पब्लिक स्कूल में कक्षा दो के मासूम को उल्टा लटकाने के मामले में पुलिस ने स्कूल के वैन चालक अजय (24) और प्रधानाचार्य रेणु (44) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सोमवार शाम कोर्ट ने दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा दिया। विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की पड़ताल कर रहा है। अजय ने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे को रेणु के कहने पर लटकाया था। उसे बर्बरता से पीटा भी था। स्कूल रेणु का ही है।

विज्ञापन

राज्य के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मामले की रिपोर्ट तलब की है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि बगैर मान्यता के चल रहे स्कूल को सील कर दिया है। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे की मां की तहरीर पर पहले केस अजय के खिलाफ ही दर्ज किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि रेणु ने ही उसे होमवर्क नहीं करने पर बच्चे को उल्टा लटकाने को कहा था।

अजय ने इसका वीडियो बना लिया। रेणु को जब लगा कि वह फंस सकती है, तो उसे नौकरी से निकाल दिया। इससे नाराज होकर अजय ने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने बंधक बनाने व धमकी देने समेत कई आरोपों में मामला दर्ज किया है, जिसमें तीन साल तक की सजा संभव है।

वैन ड्राइवर अजय ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि स्कूल की संचालक और प्रिंसिपल रेणु बच्चों के साथ बहुत सख्ती से पेश आती थी। वह कभी खुद पिटाई करती थी तो कभी औरों से करवाती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि रेणु बच्चों से कचरा भी उठवाती थी। जो बच्चा मना करता, उसकी पिटाई करती। पिटाई के शिकार दो और बच्चों के परिजनों ने रेणु के खिलाफ तहरीर दे दी है।

पुलिस को कुछ वीडियो भी मिल गए हैं। एक वीडियो में स्कूल की वैन चालक अजय बच्चे को उल्टा लटकाए हुए है। दूसरे वीडियो में रेणु बच्चों को पीट रही है। इसके अलावा अजय से की गई पूछताछ में भी पुलिस को इसकी जानकारी मिली है। अजय ने बताया है कि एक बार रेणु बच्चों को पीट रही थी। उसी समय उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बारे में रेणु को बताया नहीं था। रेणु ने बुलाकर कहा था कि बच्चे को सबक सिखाओ।

पिटाई के बाद धमकाया जाता
अभिभावकों ने पुलिस को बताया कि बच्चे को उल्टा लटकाए जाने के मामले की खबर मीडिया में आने पर इसका पता चला है। पिटाई करने के बाद बच्चों को धमकी भी दी जाती थी कि अगर किसी को बताया या घर जाकर शिकायत की तो अंजाम बहुत बुरा होगा। इस डर से बच्चे चुप थे। अभिभावकों ने पुलिस से कहा कि बच्चे बता रहे हैं कि रेनू ने उन्हें खुद पीटा।
विज्ञापन

जो भी शिकायतें आएंगी या साक्ष्य मिलेंगे, सभी को जांच में शामिल किया जाएगा। एसआईटी मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। - भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें