फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रिंसिपल ने छात्र को जूती से पीटा, आरोप-चेहरा और गर्दन भी नाखून ने नोच दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत में एक बार फिर स्कूल में एक छात्र के साथ दरिंदगी की गई। इस बार देशराज कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा के साथ को प्रैक्टिकल के दौरान प्रिंसिपल जूती के साथ पीटा। आरोप हैं कि प्रिंसिपल ने छात्र को 20-25 जूती बच्चे के सिर व चेहरे पर मारी। वहीं उसका चेहरा भी नाखून से नोच दिया। छात्र ने जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया है। स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को पुलिस में शिकायत देने से रोका हुआ है।
विज्ञापन

देशराज कॉलोनी के राजेश कुमार ने बताया कि वह कॉलोनी में टेलर है। उनका बेटा पंकज कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। वह शुक्रवार को घर से स्कूल में प्रैक्टिकल देने गया था। उसने करीब 12 बजे प्रिंसिपल द्वारा बुरी से पीटने के बारे में जानकारी दी। वह उनको लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा। पंकज ने बताया कि वह कक्षा में प्रैक्टिकल दे रहा था। किसी ने उनका बैग गंदा कर दिया था। उस समय प्रिंसिपल कक्षा में ही थी। उन्होंने उनको बैग गंदा करने बारे शिकायत की तो प्रिंसिपल ने अपनी जूती निकालकर 20-25 जूती मारी। वह वहीं पर पड़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने इसके बाद उनके चेहरे को अपने हाथ में पकड़ लिया। इससे उनके नाखून गर्दन और चेहरे पर कई जगह निशान पड़ गए।

बॉक्स

दूसरे छात्र बोले गुस्सैल हैं मैडम
पंकज के साथ अस्पताल में पांच छात्र भी आए थे। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल गुस्सैल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंकज को मारते समय उठने तक नहीं दिया। काफी देर तक जूती मारती रहीं। इससे पहले गौरव को भी कक्षा में ही बुरी तरह से पीटा था। पंकज के परिजन शुक्रवार को मेडिकल कराने के बाद पुलिस में शिकायत देने जा रहे थे। प्रिंसिपल ने अपने नजदीकियों को उनके पास भेज दिया। राजेश कुमार ने बताया कि वे एक-दो दिन में प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :

देशराज कॉलोनी स्थित प्राइवेट स्कूल में बच्चे की पिटाई करने की कोई शिकायत नहीं मिली है। ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

दीवान सिंह, प्रभारी, तहसील कैंप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें