फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ड्रोन से हो रही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ दिसंबर को पानीपत के सेक्टर 13-17 में आएंगे। वे यहां पर बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तैयारी जोरों पर है। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन कार्य योजना बनाने में जुटा है। अतिरिक्त सुरक्षा बल के लिए डीजीपी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

मधुबन, करनाल व सोनीपत से अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा जाएगा। पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती होगी। पूरे क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। डीजीपी शत्रुजीत कपूर लगातार एसपी से सुरक्षा की अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी, मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। सीएम नायब सैनी भी उपायुक्त पानीपत से लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद है। अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें