फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लिखे जो खत तुझे तेरी याद में... गाने की दी प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड स्थित आर्य कॉलेज सभागार में रविवार को मनिंद्र बब्बू क्लब द्वारा रफी नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहर वासियोंं ने हिस्सा लेकर मोहम्मद रफी के गानों का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि उद्योगपति विभु पालीवाल और विशिष्ट अतिथि अशोक बांगा रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्यातिथि के पहुंचने पर बुकें देकर उनका स्वागत किया गया। मुख्यातिथि विभु पालीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही एसडी शिक्षण संस्थान के प्रधान दिनेश गोयल और आर्य कॉलेज प्राचार्य जगदीश गुप्ता ने कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाग लिया। साथ ही नन्ही बच्चियों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्लब की डायरेक्टर मनिंद्र बब्बू ने गीत प्रस्तुत कर शुभारंभ किया। साथ ही सरदार जसबीर सिंह ने मै कही कवि न बन जाऊं कविता गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद इंद्रपाल सचदेवा और उनकी धर्मपत्नी ने लिखे जो खत तुझे तेरी याद में... गाने की प्रस्तुति दी। इस दौरान महिलाओं और बच्चों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। साथ ही कार्यक्रम में जिले से ही नहीं बल्कि करनाल और अन्य जिलों से भी लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया। इस मौके पर संगीता सेठी, राकेश तलवार, प्रदीप शर्मा, जोगिंद्र सिंह और धीरज कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें