फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नई मशीनों और धागों से उद्योगों को नई दिशा देने की तैयारी

Sun, 01 Feb 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अमेरिकी टैरिफ के बाद उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग को पूरा करने के लिए कुछ हटकर उत्पादक बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है, ऐसे में उद्यमी नई मशीनों के साथ धागों की नई किस्म को लेकर आए हैं। साथ बाथमेट और कारपेट के नए डिजाइन और रंगों को तैयार किया जा रहा है। इससे व्यापार को नई दिशा मिल रही है। उद्यमियों ने इसके लिए पानीपत में आयोजित तीन दिन की प्रदर्शनी में करीब 1600 करोड़ रुपये की मशीन और धागों के ऑर्डर किए हैं, इसके साथ धागा निर्माता के साथ मशीन बनाने वाली कंपनियों को भी मजबूती मिली है।
विज्ञापन

पानीपत नई अनाज मंडी में आयोजित तीन दिवसीय यार्न फैब्रिक एंड एसेसरीज ट्रेड शो एवं एशियन टेक्सटाइल मशीनरी एक्सपो का शनिवार को समापन हो गया। इस बार उद्यमियों ने मशीनों में सबसे ज्यादा पिगमेंट प्रिंटिंग, डिजिटल प्रिंटिंग मशीन को पसंद किया। प्रदर्शनी में शामिल मशीनों के साथ नए ऑर्डर दिए गए, इनके साथ फैब्रिक और यार्न के ऑर्डर बुक किए गए। इनमें कॉटन यार्न, पॉलिस्टर, फैंसी यार्न के अधिक ऑर्डर मिले हैं। इस बार देश में निर्मित मशीनों को ज्यादा पसंद किया गया। मोहिंद्र जकार्ड की मशीन, सिगमा टैक्स को एंबोसिंग, मदान जकार्ड के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रदर्शनी में अच्छा रुझान रहा। वे मशीन का हर पार्ट अपने स्तर पर तैयार करते हैं, इसके लिए लोहा भी अपने देश का प्रयोग किया जाता है।
प्रदर्शनी के आयोजक अभिषेक शर्मा और अंकुर गोयल ने उद्यमियों का आभार जताया। अंकुर गोयल ने बताया कि एक्सपो पानीपत व्यापारियों की मांग के अनुरूप किया जाता है। एक्सपोर्टर्स या कंपनी के अधिकारियों से उनकी मांग पर चर्चा की जाती है, इसके बाद संबंधित कंपनियों से संपर्क किया जाता है। प्रदर्शनी के माध्यम कंपनियों की जरूरत को पूरा करने का प्रयास रहता है। इस मौके पर भिलोसा इंडस्ट्रीज, बीके इंटरनेशनल, पल्लवा ग्रुप, नरिंदर इंटरनेशनल, एमके इंजीनियर्स, क्लरजेट इंडिया, पायनियर एम्ब्रॉयडरीज, एटी इंक्स, श्रुटेक्स इंटरनेशनल, रमन इंटरनेशनल, एवाईएम सिनटेक्स, मोहिंद्र जकार्ड, डिजिक्रोम, तिरुपति इंटरनेशनल सहित कई प्रमुख और प्रतिष्ठित कंपनी इस बार शामिल रही हैं।
विज्ञापन



उद्यमी बोले- इस बार कुछ अलग लेकर आए
पानीपत के उद्यमी धीरज मिगलानी ने बताया कि वे कारपेट व बाथमेट की नई किस्म लेकर आए हैं, उनके यहां बनाया गया नायलॉन का कपड़ा बहुत नर्म है, इसके साथ आउटडोर के लिए नए तरह का बाथमेट तैयार किया है। वे बाथमेट के लिए अलग से यार्न तैयार करते हैं। इसे निर्यातक और स्थानीय उद्यमी भी प्रयोग में ला सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें