फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 141 नए मतदान केंद्र बनाने की तैयारी

Wed, 27 May 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में मतदाताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए मतदान केंद्र स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का समायोजन कर करीब 141 नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसके तहत 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का पुनर्गठन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की समीक्षा की। जिले में वर्तमान में कुल 912 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 260 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है।
विज्ञापन


समीक्षा और समायोजन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में 141 नए मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 1053 हो जाएगी। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 270 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 110 केंद्रों पर 1200 से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। समायोजन के बाद यहां 59 नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे और कुल संख्या 329 हो जाएगी।

पानीपत शहर विधानसभा क्षेत्र में 211 मतदान केंद्रों में से 97 केंद्रों पर निर्धारित सीमा से अधिक मतदाता हैं। यहां 56 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए

हैं, जिससे कुल संख्या बढ़कर 267 हो जाएगी।

इसराना (अजा) विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 199 मतदान केंद्र हैं। इनमें 11 केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अधिक पाई गई है। यहां पांच नए मतदान केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है, जिसके बाद कुल संख्या 204 हो जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, समालखा विधानसभा क्षेत्र में 232 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 42 केंद्रों पर 1200 से अधिक मतदाता दर्ज किए गए हैं। यहां 21 नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिससे मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 253 हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें