फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी तेज

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला मुख्य ट्रैक पर रेल लाइन के चौड़ीकरण और रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण की दिशा में काम शुरू कर दिया है। रेलवे की दिल्ली से विशेष टीम शुक्रवार को पानीपत पहुंची। टीम ने प्रस्तावित प्रोजेक्ट का मैदान से मिलान किया। टीम करीब दाे घंटे तक रेलवे स्टेशन पर रही। इस दौरान नवीनीकरण के प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की, साथ ही रेल लाइन चौड़ीकरण के लिए स्थानीय तकनीकी अधिकारियों के साथ विस्तार से बात की।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे की ओर से स्टेशन के विकास कार्यों को तेजी दी जा रही है। दिल्ली से रेलवे अधिकारियों की टीम दिल्ली से पहुंची और उस स्थान का निरीक्षण किया जहां नई रेलवे लाइन बिछाई जानी प्रस्तावित है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जमीन की स्थिति, मौजूदा ट्रैक से दूरी निर्माण की संभावनाओं और आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रेलवे नवीनीकरण पर करीब 63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेल लाइन बढ़ने से ट्रेनों की आवाजाही को सुचारू बनाना, देरी कम करना और भविष्य में बढ़ने वाले रेल यातायात को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त क्षमता विकसित करना है। यह परियोजना पहले से प्रस्तावित है। स्टेशन नवीनीकरण योजना के तहत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें