फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टूटी सड़कों की मरम्मत और ब्लॉक सीवर खोलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टरों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं जल्द ही मिल सकेंगी। इसके लिए एचएसवीपी अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से तैयारी पर जुटे हैं। सभी सेक्टरों की सेक्टर वाइज समस्याओं की सूची तैयार की जा रही है। इनके एस्टीमेट से लेकर टेंडर तक तैयार किए जा रहे हैं। आचार संहिता के समाप्त होते ही सभी काम धड़ाधड़ पूरे किए जाएंगे। हालांकि कुछ काम फिलहाल भी चल रहे हैं तो कुछ आवश्यक कामों को आचार संहिता के दौरान ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए एचएसवीपी अधिकारी आवश्यक कामों की उच्च अधिकारियों व चुनाव आयोग से अनुमति भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

एचएसवीपी एक्सईएन धर्मबीर का कहना है कि अधिकारियों ने सेक्टरों की सभी समस्याओं को दूर करने की पूरी तैयारी कर ली है। सेक्टर के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सबसे पहले सेक्टर 11, 25 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवरेज लाइन की मरम्मत का काम होगा। सेक्टर 8, ग्रीन बेल्ट टोल प्लाजा एरिया के पास की सड़कों की मरम्मत होगी। सेक्टर 40 में पैचवर्क होंगे। सेक्टर 18, 40 के बाहरी और आंतरिक रोड की मरम्मत व रखरखाव का काम किया जाएगा। सेक्टरों की सभी मेनहोल की सफाई कराई जाएगी। इसके अलावा जो भी समस्याएं होंगी उनको भी दूर करने काम किया जाएगा।
एक्सईएन धर्मबीर का कहना है कि आमतौर पर भी सेक्टरों की समस्याओं को दूर करने का काम किया जाता रहा है। अब आचार संहिता के चलते कुछ काम रुके हुए हैं। इसके बाद तीव्र गति से काम किए जाएंगे। वहीं, आचार संहिता के दौरान भी अति आवश्यक कामों या आपाताकाल जैसी सुविधाओं को देखते हुए समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें