फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ईद उल फितर पर मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन और चैन की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ईद उल फितर वीरवार को उल्लास के साथ मनाई। दरगाह कलंदर साहब और ईदगाह कॉलोनी समेत करीब 52 मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी गई। जिले में करीब ढाई लाख लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन व चैन की दुआ की। मस्जिदों में व्यवस्था को देखते हुए सुबह आठ से नौ बजे तक अलग-अलग समय नमाज के लिए तय किए गए थे। इसके बाद समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से खाना खाकर अगले वर्ष रोजे आने की उम्मीद फरमाई। इसको लेकर समुदाय के लोगों में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

मुस्लिम परिवारों में वीरवार तड़के ही मीठे पकवान बनाने शुरू कर दिए। महिलाओं और बच्चों के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पकवान बनाने में अपना सहयोग दिया। दिन निकलते ही लोगों ने नमाज की तैयारी शुरू कर दी। मस्जिदों में सुबह ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। ईदगाह कॉलोनी स्थित मस्जिद, दरगाह कलंदर साहब, मखदूम साहब समेत जिले की 52 मस्जिदों में सुबह आठ से नौ बजे के बीच नमाज अदा की गई।
मस्जिदों में नमाज के समय भीड़ लगी रही। मौलवियों ने नमाज अदा कराकर अल्लाह का संंदेश दिया। लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी और मुंह मीठा कराया। ईदगाह कॉलोनी स्थित मस्जिद के मौलाना सादिक ने बताया कि रमजान एक महीने के होते हैं। लोग इस एक महीने भूखे प्यासे रहते हैं और ऐसे लोगों का दर्द अपने शरीर में महसूस करते हैं। यह महीना अल्लाह को याद करने और मानवता की भलाई का होता है। इस समय किया गया दान व पुण्य कई गुना होकर मिलता है।
विज्ञापन


बॉक्स
घरों और मस्जिद में लगाया भंडरा
समुदाय के लोगों ने घरों और मस्जिदों में भंडारे लगाए। एडवोकेट इरफान अली ने दरगाह कलंदर साहब पर खीर बांट कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और इस ईद पर युवाओं को एकत्रित कर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने देश को एक सूत्र में बांध कर राष्ट्र प्रेम की सीख दी और लोगो के घर घर जाकर ईद मिलन कर मुबारक दी। इस मौके पर एडवोकेट मोहिक बुद्धिराजा, एडवोकेट अशोक ग्रोवर, राशिद प्रधान, नदीम नरवाल, हकीम अबुबकर, मन्नू मित्तल, सौरभ अग्रवाल, अरशद मालिक व सोहेल मंसूरी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें