पानीपत। नगर निगम जेबीएम कंपनी की कटौती करने की तैयारी में है। निगम ने 70 टिपर के लिए 7.12 करोड़ का एक नया टेंडर लगाया है। एजेंसी से एक साल तक काम कराया जाएगा।
निगम के इस कदम से पहले से ही शहर में सफाई के नाम पर मचा हंगामा और तेज हो गया है। एक जानकार शहर में सफाई कार्य में लगी एक फर्म के 70 टिपर समायोजन के लिए टेंडर लगाने तक की बात कही है। शहर में कूड़ा उठान का ठेका 2018 से जेबीएम के पास है। जेबीएम ने शुरुआत में राजकुमार हुड्डा और कृष्ण हुड्डा को आगे काम दिया था।
दोनों ठेकेदारों ने बाद में अपने अलग-अलग काम शुरू का दिए। जेबीएम ने पिछले दिनों सोनीपत के हरेंद्र दहिया को आगे काम दिया है। नगर निगम ने जेबीएम की गाड़ियों की पांच सितंबर को फिजिकल वेरिफिकेशन की। जिसमें 60 वाहन की फिट पाए। नगर निगम करीब सवा-सवा करोड़ रुपये दो बार जुर्माना लगा चुका है। नगर निगम ने कूड़ा उठान को और बेहतर करने के लिए 70 टिपर का नया टेंडर चार दिसंबर को लगाया है। यह 18 दिसंबर तक टेंडर में आवेदन किए जा सकेंगे। नगर निगम 19 दिसंबर को टेंडर खोलेगा। यह काम 12 महीने के लिए दिया जाएगा।