फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विवाहिता के अंतिम संस्कार की तैयारी में था ससुराल पक्ष, पुलिस ने रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। नूरवाला की मोतीराम कॉलोनी निवासी एक विवाहिता की असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला के भाई का आरोप है कि उनकी बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। इसी कारण से उसकी मौत हुई है। साथ ही मायके वालों को सूचित किए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया। उसक बाद शव मायके वालों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नूरवाला की गीता कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसकी बहन निशा (33) की शादी 14 साल पहले मोतीराम कॉलोनी निवासी सुलेंद्र के साथ हुई थी। निशा एक माह पहले तीसरे बच्चे की मां बनी थी। उसकी सास व उसके पति सुलेंद्र ने उसकी घर पर ही डिलीवरी कराई थी। निशा इसके बाद बीमार रहने लगी थी। प्रवीण का आरोप लगाया कि उनकी बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। सुलेंद्र के किसी महिला के साथ संबंध भी थे। पांच दिन पहले सुलेंद्र निशा को उनके घर लाया था। यहां दो दिन रहने के बाद बुधवार को उसे वापस ले गया था। बाद में बताया गया कि निशा को बीमार होने के कारण असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सुलेंद्र के पास निशा का हाल जानने के लिए कॉल की तो उसने बताया कि निशा की मौत हो गई है। वह सूचना मिलते ही मोतीराम कॉलोनी में पहुंचे। यहां अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। उनको शक है कि निशा की मौत बीमारी से नहीं हुई है। इसलिए उन्होंने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव मायके को सौंप दिया गया है। विवाहिता के ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें