फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा सैनी ने केयूके की मेरिट सूची में लहराया परचम

विज्ञापन
पानीपत। मेरिट सूची में नाम आने पर छात्राओं को बधाई देते हुए प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता व अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने वीरवार को बीएससी मेडिकल के पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए। परीक्षा परिणाम में पिछली बार की तरह आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। वहीं, कॉलेज की छात्रा प्रतिमा सैनी ने लगातार चौथी बार पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि प्रतिमा ने पांचवें सेमेस्टर में 318 अंकों के साथ पहला स्थान, प्रतिभा रानी ने 317 अंकों के साथ दूसरा, रितु कुमारी ने 313 अंकों के साथ तीसरा, छात्रा श्रेया ने 308 अंकों के साथ पांचवां, छात्रा ईशा देहरा ने 307 अंकों के साथ छठा, छात्रा रिंकी जैन और आयुषी त्यागी ने 306 अंकों के साथ संयुक्त रूप से सातवां, प्रियंका ने 305 अंकों के साथ आठवां, नवनीत कौर ने 303 अंकों के साथ दसवां, अभिषेक ने 302 अंकों के साथ 11वां, कनिका वोहरा ने 298 अंकों के साथ 15वां स्थान हासिल किया। साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गीतांजलि धवन और डॉ. बलकार सिंह को इस उपलब्धि के लिए श्रेय दिया गया। आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंगला ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कॉलेज की उपाचार्य डॉ. संतोष टिक्कू, डॉ. अनिल वर्मा, सुदेश, चेतना आहूजा समेत अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें