फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्राण रत्नाकर, सुनील परढ़ाना समेत छह को बनाया उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कई दिन के मंथन के बाद सोमवार देर शाम जिला पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। उन्होंने छह उपाध्यक्ष, छह सचिव और महामंत्री समेत 21 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इस सूची में प्राण रत्नाकर व सुनील परढ़ाना समेत छह लोगों को उपाध्यक्ष बनाया है। इनके साथ जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार के बेटे अनिल पंवार और दो पार्षदों को संगठन में शामिल करते हुए जिला सचिव की जिम्मेदारी दी है। महामंत्री कृष्ण छौक्कर को बनाया है। हालांकि कृष्ण छौक्कर जिलाध्यक्ष की दौड़ में भी शामिल थे। समालखा व इसराना विधानसभा के कार्यकर्ताओं को जगह दी हैं। भाजपा दोनों विधानसभाओं को अपना बनाना चाहती है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद जिला के पदाधिकारियों के नाम तय करने में लगे हुए थे। वे कई दिन पहले इसकी घोषणा करना चाहते थे, लेकिन सूची को जारी नहीं किया जा सका। जबकि कई जिलों में दो दिन पहले नई कार्यकारिणी की घोषणा की जानी थी। जिलाध्यक्ष ने सूची के संबंध में प्रदेशाध्यक्ष व अन्य कई नेताओं से मंथन किया। शनिवार और रविवार को सूची जारी नहीं की जा सकी। दुष्यंत भट्ट ने सोमवार देर शाम करीब साढ़े नौ बजे सूची जारी की। हालांकि उन्होंने पूरी कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की। फिलहाल पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी की गई है।

ये है भाजपा की सूची
उपाध्यक्ष : प्राण रत्नाकर, तेजबीर बिट्टू, राजिंद्र शर्मा हलदाना, डाॅ. हेमा रमन, अनिल मदान व सुनील परढ़ाना।
महामंत्री : कृष्ण छौक्कर व रोशन लाल माहला।
सचिव : अनिल पंवार, सुनील कंसल, निवर्तमान निगम पार्षद कोमल सैनी, अमिता शर्मा, सुभाष कुहाड़ व ज्योति शर्मा।
कोषाध्यक्ष : राधेश्याम मित्तल।
आईटी प्रमुख : आशीष संधू
कार्यालय सचिव : निशा सिंह
मीडिया : ओम दत्त आर्य व प्रदीप उपाध्याय
सोशल मीडिया : रविंद्र रावल व प्रमोद कुमार

नए पद सृजित कर सुरक्षित भी रखें
उन्होंने महामंत्री और सचिव पद के लिए एक-एक पद नए सृजित किए हैं। साथ ही इनको अभी सुरक्षित रखा है। इसके अलावा आईटी प्रमुख और कार्यालय सचिव का भी एक-एक पद रिक्त रखा है। भट्ट ने कार्यकारिणी में हर वर्ग और समाज का तालमेल बताया है। माना जा रहा है कि नेताओं व कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया के बाद इन पदों पर जरूरत पड़ने पर पदाधिकारी बनाया जा सके। पदाधिकारियों की सूची में सांसद संजय भाटिया के नजदीकी रोशनलाल मामला और राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार के पुत्र अनिल पंवार को जगह दी है। पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज के नजदीकी भी इसमें शामिल हैं। पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा के नजदीकी और सक्रिय कार्यकर्ता सूची में नजर नहीं आया। पार्षद कोमल सैनी प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के नजदीकी हैं।
विज्ञापन


वर्जन :
जिला भाजपा की नई सूची में हर वर्ग और मैदान पर काम करने वाले कार्यकर्ता को शामिल करने का प्रयास किया गया है। सूची में सभी को शामिल भी नहीं किया जा सकता। वे खुद भी संगठन में एक कार्यकर्ता के नाते काम कर रहे हैं और सबको साथ लेकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुष्यंत भट्ट, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें