फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर बिफरी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से पानीपत के लोगों को पागलों संबोधित करते पर भारतीय किसान यूनियन बिफर गई है। भाकियू ने किसान भवन में बैठक कर उनको अपने शब्द वापस लेने और जिले की जनता से माफी मांगने की बात कही है। साथ ही 72 घंटे में माफी नहीं मांगने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की बैठक जिला प्रधान सूरजभान रावल की अध्यक्षता में सोमवार को किसान भवन में की गई। इसमें किसान, शिक्षाविद और संत पहुंचे। सूरजभान रावल ने कहा कि पानीपत में रविवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम था। लाखों लोगों ने उनका स्वागत किया, लेकिन उन्होंने यहां के लोगों को पागल कहकर संबोधित किया। यही नहीं उन्होंने कहा कि अगर भारत में रहना है तो सीताराम कहना होगा। उनका इस तरह संबोधन भी समाज और देश को तोड़ने वाला है। उनको इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। सूरजभान रावल ने कहा कि वे तय समय में पानीपत के लोगों से माफी नहीं मांगते हैं तो समाज इसको लेकर बैठक कर आगामी फैसला लेगा।
उन्होंने कहा कि जनता भोली होती है और जल्द बहकावे में आ जाती हैं। एक लाख लोग बिना बुलाए पहुंचे तो वे पागल ही थे। क्रांतिकारी जिले की धरती पर इस तरह के शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। उन पर लोग ईंट या पत्थर फेंकते तो पागल बताते। यहां तो लोगों ने उन पर फूल बरसाए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर एडवोकेट संदीप ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बातें समाज व देश को बांटने वाली हैं। वे 72 घंटे में माफी नहीं मांगते हैं तो किसान उनके खिलाफ पानीपत में मुकदमा दर्ज कराने को मजबूर होंगे। इसको लेकर कोई आंदोलन करना पड़ा तो भी वे पीछे नहीं हटेंगे।


अगर मेरा भविष्य बता दें तो जीवन भी उनके बर्तन धोएंगे : नरेशानंद
शुक्रताल गद्दी के संचालक नरेशानंद महाराज ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री बिजनेसमैन हैं। संत महात्मा जाति या समाज पर बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि अगर धीरेंद्र शास्त्री उनकी किस्मत लिखें या भविष्य बता दें तो वे सारी उम्र उनके बर्तन धाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें