फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेधावियों को सम्मानित करेगी प्रजापति कुम्हार महासभा

Wed, 20 May 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रजापति (कुम्हार) महासभा की वार्षिक जनरल बॉडी की बैठक सोमवार को शहीद भगत सिंह स्मारक पर की गई। इसमें कोषाध्यक्ष ने वर्ष 2025-26 की आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

महासभा के महासचिव महावीर बावलिया ने बताया कि बैठक में कोषाध्यक्ष रामनिवास प्रजापति ने वर्ष 2025-26 की आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। महासभा ने समाज हित में 10वीं और 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा। जल्द ही मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं रक्तदान शिविर लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आने वाले मानसून सीजन में अधिक से अधिक पौधरोपण करने का निर्णय लिया। इस मौके पर प्रधान सत्यवान प्रजापति, उपप्रधान आदेश कुमार, सहसचिव रणधीर रोधिया, बलजीत सिंह, रामशरण, सत्यप्रकाश, कृष्ण मास्टर व विनोद कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें