फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत टोल पर मनाया गया युवा किसान दिवस

विज्ञापन
pradarsan - फोटो : Panipat
विज्ञापन
टोल प्लाजा पानीपत पर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को युवा किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में युवा किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए आए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा किसान कप्तान राठी ने की और संचालन संदीप बडोली ने किया। युवा किसान रविंद्र सूरज सिंह, राजेश बैबल, जगबीर मलिक, सुशील रोड, अजय कुमार ने धरने पर उपस्थित किसान मजदूरों से कहा कि देश की आजादी के बाद से ही सत्ता पर आने वाली सरकारों ने किसानों के नाम पर देश को लूटा है, सन् 1995 में देश के अंदर डंकल प्रस्ताव के नाम से मसौदा तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान आया और हमारा देश विश्व व्यापार संगठन का हिस्सा बना, तब से ही किसानों की बर्बादी के लिए रास्ते खुलने लगे। विश्व व्यापार संगठन की पहली शर्त किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी को बंद किया जाए। जनकल्याणकारी कामों पर खर्च होने वाले बजट को कम किया जाए। देश में इन नई कृषि नीति नई आर्थिक नीति के कारण पहले से ही कृषि क्षेत्र बर्बादी की तरफ जाने लगा जिसका गुस्सा कांग्रेस सरकार के झेलना पड़ा और जनता ने उसको सबक सिखाया, लेकिन अच्छे दिनों के नाम पर सरकार ने देश की मेहनतकश जनता किसान मजदूरों के साथ विश्वासघात किया। नोटबंदी-जीएसटी के नाम पर रोजगार खत्म किए फिर कोरोना की आड़ में तीन कृषि कानून संसद में सितंबर- 2020 में पारित करवा लिए गए, क्योंकि इस कानून की नींव तो वह 2 साल पहले ही रखी जा चुकी थी। तीनों कृषि कानून रद्द होने तक किसानों का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें