पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी इसराना टी-1 - टी-एफ के 11 केवी आदित्य इंडस्ट्रीज, अरमीन इंडस्ट्रीज, मांडी रोड, पूठर, एनसी कॉलेज, इसराना रोड, परढ़ाना और बलाना में दोपहर 12 से एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सब स्टेशन 132 केवी इसराना टी-2 - टी-एफ के 11 केवी बिजावा रोड, वाटर सप्लाई रोड, पलड़ी, शाहपुर, युद्धवीर हैचरी और 33 केवी ग्रासीम में दोपहर एक से दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी मतलौडा के 11 केवी भालसी रोड, चैरी इंडस्ट्रीज और देशवाल इंडस्ट्रीज में 11 बजे से शाम को पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।