फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भैया दूज पर बहनों ने तिलक कर मांगी भाइयों की लंबी उम्र

विज्ञापन
भैया दूज पर अपनी बहन से तिलक कराते भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : निरंतर मेहनत से तय होगा मंजिल का रास्ता
विज्ञापन
पानीपत। भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक भैया दूज का पर्व बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों और घरों में त्योहार की विशेष रौनक देखने को मिली। बहनों ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह नजर आया। तिलक के बाद बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया, तो वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को सामर्थ्य के अनुसार उपहार भेंट कर उनके प्रति आजीवन रक्षा, स्नेह और सम्मान का संकल्प दोहराया। इस दौरान उपहार और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ उमड़ी रही, जिससे दुकानदारों का कारोबार भी अच्छा रहा। समाजसेवी एवं उद्योगपति नवीन भाटिया ने भैया दूज पर अपनी बहन से तिलक कराया। उन्होंने कहा कि भैया दूज केवल एक त्योहार भर नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का सुंदर प्रतीक है। ऐसे पर्व हमारी प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को जीवित रखने के साथ-साथ परिवारों को आपसी प्रेम और एकता के सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। अग्रसेन कॉलोनी में पलक पंवार ने अपने भाई हितेश पंवार को तिलक किया।

बॉक्स
जीटी रोड पर जाम से लोगों को हुई परेशानी
त्योहार के इस उल्लास के बीच शहर में आवागमन को लेकर कुछ दिक्कतें भी सामने आईं। भैया दूज के पावन अवसर पर खरीदारी और परिजनों से मिलने आने-जाने वालों की भारी भीड़ के कारण जीटी रोड पर दोपहर 12 से 2 बजे के बीच यातायात का भारी दबाव बन गया। जीटी रोड पर इस दौरान जाम की स्थिति पैदा हो गई, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात सुचारु कराने के लिए पुलिसकर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर पूरा दिन भीड़ लगी रही।

भैया दूज पर अपनी बहन से तिलक कराते भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया। स्रोत : सोशल मीडिया- फोटो : निरंतर मेहनत से तय होगा मंजिल का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें