संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी काबड़ी के 11 केवी रामपुरा कॉलोनी, टीडीआई, अनिल स्पिनर, काबड़ी रोड, सिद्धार्थ नगर, हरि नगर, न्यू बोहली, इंदिरा कॉलोनी, सब्जी मंडी, गोपाल कॉलोनी और बत्तरा कॉलोनी में सुबह आठ से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सब स्टेशन 33 केवी कुटानी के 11 केवी जगन्नाथ और देवी मंदिर में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी पीटीपीएस 11 केवी सुमित मान और खुखराना रोड में सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी मतलौडा के 33 केवी श्री सीमेंट में सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।