फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टीडीआई में 80 घंटे बाद भी नहीं शुरू हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-19 स्थित टीडीआई सिटी के 180 घरों की बिजली आपूर्ति बंद हुए 80 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। टीडीआई में 180 परिवारों को रक्षाबंधन पर्व भी अंधेरे में ही मनाना पड़ा, तो लोगों ने कंपनी के खिलाफ रोष जताया। सोमवार तक बिजली आपूर्ति बहाल ना होने पर टीडीआई कंपनी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने और लोगों को यहां मकान व फ्लैट ना खरीदने की सलाह देने का जिक्र किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 27 अगस्त की दोपहर को बिजली निगम ने टीडीआई सिटी के ए1, ए2 और ए3 ब्लॉक की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। निगम अधिकारियों ने कंपनी की तरफ बकाया 95 लाख रुपये के बिजली बिल के भुगतान के लिए नोटिस भी जारी किए। रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी(आरडब्ल्यूएस) के पदाधिकारियों ने सोमवार तक टीडीआई सिटी में बिजली नहीं आने पर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने और धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी। वहीं टीडीआई मालिक और कंपनी कर्मचारी मीडिया से दूरी बनाये हुए हैं।
24 अगस्त को बिजली निगम ने टीडीआई सिटी के पांच कनेक्शन काट दिए थे। जिससे 650 घरों में अंधेरा छा गया था। टीडीआईवासियों ने परेशान होकर उपायुक्त वीरेंद्र दहिया से बिजली आपूर्ति शुरू कराने की गुहार लगाई थी। उपायुक्त के आदेशों पर बिजली निगम ने टीडीआई सिटी की बिजली आपूर्ति शुरू की थी। उसके तीन दिन बाद 27 अगस्त की दोपहर को बिजली निगम ने तीन ब्लॉकों की बिजली आपूर्ति फिर से रोक दी थी।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूएस प्रधान शैलेंद्र ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामकाज करने में भी काफी परेशानी हो रही है। एसोसिएशन अपने खर्च पर जनरेटर में डीजल डलवा कर किसी तरह लोगों के घरों में पेयजल का प्रबंध कराता है। दिनभर जनरेटर चलाए रखना एसोसिएशन के लिए भी संभव नहीं है। कंपनी को जल्द से जल्द 95 लाख रुपये के बकाया बिजली बिल का भुगतान करना चाहिए, ताकि लोगों की परेशानियां खत्म हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें