फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न आने से परेशान लोगों ने लगाया जाम

Thu, 23 Jul 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग के लिए बिजली निगम अधिकारियों और मेयर के चक्कर लगाकर तंग आए लोगों ने वीरवार को कुटानी रोड पर जाम लगा दिया और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों ने शाम तक ट्रांसफार्मर बदले जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मेयर ने भी नहीं सुनी समस्या

कॉलोनी वासी, विक्रम सिंह, महेश, नीतीश, राजबाला, सुनीता, बिमला, प्रमोद और जोगिंद्र ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए बिजली निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद लोगों ने मेयर सुरेश वर्मा को भी परेशानी से अवगत कराया था। लेकिन मेयर की ओर से कोई भी संतोष जनक जवाब न दिए जाने पर गुस्साए लोगों ने पहलवान चौक के पास करीब साढ़े 12 बजे  कुटानी रोड पर बैठकर जाम लगा दिया।

लोगों का आरोप है कि शहर के लोग पार्षद और मेयर को अपनी परेशानियों को और समस्याओं को दूर करने के लिए चुनते हैं। लोगों ने मेयर पर आरोप लगाए हैं कि समस्या  का समाधान निकालना तो बहुत दूर मेयर ने  उनकी बातों को सुना तक नहीं है।  इसी से गुस्साएं लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन


लोगों को हुई परेशानी
सड़क जाम करने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। भीषण गर्मी और जाम से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी का समय होने के कारण कई स्कूलों की बस ऑटो और रिक्शा भी जाम में फंस गए। इससे बच्चों को गर्मी में पसीने से बेहाल होना पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे किला सब डिविजन के एसडीओ ललित अत्री ने शाम तक ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लोगों ने बताया कि पिछले दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है।

घरों के इनवर्टर भी बंद पड़े हैं। इतनी भीषण गर्मी में जहां एक मिनट भी पंखे के बिना रहना मुश्किल हो जाता है। वहां लोग तीन दिनों से गर्मी से परेशान हो रहे हैं।  उन्होंने कहा कि यदि शाम तक उनके घरों में बिजली नहीं पहुंची तो वे फिर से सड़क पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें