फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला सचिवालय में दिन में दो बार बत्ती गुल, 20 विभागों में छाया अंधेरा

विज्ञापन
जिला सचिवालय के अटल सेवा केंद्र पर दोपहर के समय छाया अंधेरा। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
फोटो-43
विज्ञापन

-सुबह 11 और दोपहर ढाई बजे बिजली कटने से उमस भरी गर्मी में बेहाल हुए लोग
-मोबाइल की रोशनी में काम करने को मजबूर हुए कर्मचारी, सरल केंद्र की सेवाएं भी रहीं ठप
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला सचिवालय में सोमवार को बिजली व्यवस्था सरकारी कामकाज में भारी व्यवधान बनी। सचिवालय परिसर में दिन में दो बार अचानक बिजली गुल हो गई। इसके चलते सचिवालय में स्थित करीब 20 सरकारी विभागों में पूरी तरह अंधेरा छा गया। उमस और गर्मी के बीच बिजली कटने से सरकारी कर्मचारी और अपने काम के लिए दूर-दराज से आए सैकड़ों आम लोग बेहाल नजर आए।
सोमवार को पहले सुबह 11 बजे और फिर दोपहर ढाई बजे बिजली कट हुई। दोनों बार आधे से पौने घंटे तक बिजली गुल हुई। अंधेरा छाने के कारण विभागों में कंप्यूटर और सर्वर बंद हो गए। स्थिति इतनी खराब थी कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को फाल्ट ठीक करने के लिए मोबाइल की फ्लैश लाइट का सहारा लेना पड़ा। इस बिजली संकट का सबसे बड़ा असर सरल केंद्र और अटल सेवा केंद्र पर पड़ा। जहां दिन में दो बार सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं और लोगों को घंटों लाइनों में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों का उमस में बैठना भी हुआ मुश्किल
चंदौली गांव के निवासी हरमेश ने बताया कि वे अपनी जमीन की फर्द निकलवाने के लिए आए थे। जैसे ही वे काउंटर पर पहुंचे, बिजली चली गई और सारा काम रुक गया। दिन में दो बार ऐसा होने से उनका काफी समय बर्बाद हुआ।
तहसील कैंप के हरनारायण ने बताया कि वे रजिस्ट्री के काम से सचिवालय आए थे। बिजली जाते ही पंखे और एसी बंद हो गए, जिससे उमस भरी गर्मी में कमरे के अंदर बैठ पाना भी दूभर हो गया था।
विज्ञापन

वर्जन
जिला सचिवालय में तकनीकी खामी के चलते कुछ समय के लिए बिजली गुल हुई थी। बिजली विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इसे जल्द ही सुचारु कर दिया था। प्रशासन का प्रयास रहता है कि जनता को ज्यादा परेशानी न हो।
मनदीप कुमार, एसडीएम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें