फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एचईआरसी के फैसले के खिलाफ बिजली इंजीनियर ने पावर प्लांट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थर्मल। पानीपत थर्मल पावर प्लांट के इंजीनियर ने बिजली निगम की यूनियन का खुला समर्थन कर शुक्रवार को दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया।
हरियाणा पावर जनरेशन इंजीनियर्स एसोसिएशन (एचपीजीईए ) ने हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन (एचपीईए) और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को सुबह एचपीजीसीएल के प्रमुख शक्ति संयंत्र पानीपत थर्मल पावर स्टेशन के प्रशासनिक भवन पर इंजीनियरों ने जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल अध्यक्ष एक्सईएन रवींद्र यादव ने बताया कि बिजली उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित न हो, इसलिए आम जनता के हित में हड़ताल न करने का फैसला लिया गया है। हालांकि एचईआरसी के फैसले के खिलाफ उनका नैतिक समर्थन और विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें