पानीपत। शहरी विधायक प्रमोद विज ने अपने दिवंगत पिता एवं पूर्व विधायक फतेह चंद विज की स्मृति में जरूरतमंद अनाथ बच्चियों की उच्च शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा की है। आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहीं बच्चियों को 20 हजार रुपये तक की सहायता दी जाएगी। विधायक ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर लोगों से ऐसी बच्चियों की जानकारी उनके कार्यालय या निवास पर देने की अपील की। उविधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2015 में पानीपत से शुरू किए गए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह पहल बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।
16